Tejasswi Prakash Biography in Hindi

तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय: Tejasswi Prakash Biography in Hindi

Tejasswi Prakash Biography in Hindi

हेलो दोस्तों …….आज का हमारा यहआर्टिकल तेजस्वी प्रकाश के जीवन परिचय पर आधारित है। इस ब्लॉग के जरिए हम आपको बताएंगे कि तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचयजीवनी, उनकी पढ़ाई, परिवार, बॉयफ्रेंड, अफेयर, करियर, अवार्ड और नॉमिनेशन, सीरियल, ऐज, कमाई, बिग बॉस सीजन 15, Naagin 6, उनकी पहली फ़िल्म (Movie) और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य, पसंदीदा चीजें आदि। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आपको तेजस्वी प्रकाश के जीवन के बारे में सभी जानकारी मिल सके। तो आइए जानते हैं तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय (Tejasswi Prakash Biography in Hindi) ।

तेजस्वी प्रकाश का जन्म और परिवार ( Tejasswi Birth and Family )
Tejasswi Birth and Family
तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को सऊदी अरब के जद्दाह शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रकाश वायंगंकर है ,जो कि एक गायक हैं और दुबई में काम करते हैं। यह अपने भाई प्रतीक वायंगंकर के साथ पली-बढ़ी हैं, जो पेशे से एक इंजीनियर है। तेजस्वी का पालन पोषण भारत के मुंबई शहर में हुआ है और उनकी पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी हुई है।

इन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बीई ( electronics and telecommunication) किया है। तेजस्वी को प्यार से लोग तेजू भी बुलाते हैं। यह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी इसलिए इन्होंने 18 साल की उम्र से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था।

तेजस्वी प्रकाश के करियर की शुरुआत ( Tejasswi Prakash career )

तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर को अभिनय करना बहुत पसंद था, इसलिए उन्होंने 2011 में लाइफ ओके टीवी शो “26 12” से अपने करियर की शुरुआत की। इस टीवी सीरियल में तेजस्वी ने राजू भार्गव की मुख्य भूमिका निभाई थी और धीरे-धीरे वह दर्शकों को पसंद आने लगी और लोकप्रिय होने लगी।

साल 2013 के आने वाले कलर्स टीवी के शो संस्कार – धरोहर अपनो की ,में इन्होंने काम किया। इस टीवी शो में इन्होंने धारा जयकिशन की भूमिका निभाई थी, इस टीवी सीरियल के डायरेक्टर अंशु श्याम हैं । हालांकि यह सीरियल ज्यादा चल नहीं पाया और जल्द ही बंद कर दिया गया था।

इसके बाद साल 2015 के कलर्स टीवी के शो स्वरागिनी में तेजस्वी ने काम किया था। इस टीवी सीरियल में उन्होंने रागिनी का किरदार निभाया था । उनका यह किरदार लोगों का चहेता बन गया था, जिसकी वजह से तेजस्वी लोकप्रिय होने लगी। उन्होंने इस शो में एक पारंपरिक मारवाड़ी लड़की की भूमिका निभाई थी जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था इसके अलावा यह कई विज्ञापन कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं।

साल 2017 में इन्होंने सोनी टीवी के लोकप्रिय शो पहरेदार पिया की में अभिनेता अफान खान के साथ दिया सिंह की भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2018 में इन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो कर्ण संगिनी में आशिम गुलाटी के साथ उरूवी की भूमिका निभाते हुए देखा गया। 2020 में तेजू कलर्स टीवी के रियलिटी शो फीयर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी 10 में भी प्रतियोगी के रूप में नजर आइ।

इसके बाद साल 2021 में तेजस्वी को भारत के सबसे पसंदीदा टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेने का मौका मिला। इस समय 2022 में तेजस्वी कलर्स के फेमस टी वी शो नागिन 6 में लीड रोल में नजर आ रही है।

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस सीजन 15 (Tejasswi Prakash bigg boss season 15)

बिग बॉस सीजन 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश बनी। तेजू ने अपनी बुद्धिमानी और अपने सूझबूझ से आखिरकार बिग बॉस सीजन 15 के अंत में  बाजी मार ली और दर्शकों का मन जीत लिया और उनके बीच लोकप्रिय हो गयी।

इस रियलिटी शो के दौरान पिछले बिग बॉस के विजेता रहे श्वेता तिवारी, गौहर खान और रूबीना दिलाईक ने प्रतियोगियों को 10 लाख रुपये का ब्रीफकेस देने के लिए इस शो का हिस्सा बने।

इस शो के अंत में केवल करण, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक यह तीन ही प्रतियोगी अंत में बचे थे। जिसमें से तेजस्वी प्रकाश इस शो की विजेता बनी और उनको ट्रॉफी के साथ-साथ पुरस्कार की राशि भी मिली थी। इसके साथ ही साथ प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप रहे।

तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 (Tejasswi Prakash Naagin 6)

Tejasswi Prakash Naagin 6

इस समय 2022 में तेजस्वी एकता कपूर के फेमस टी वी शो नागिन 6 में लीड रोल में नजर आ रही है। इनके अपोजिट मेल लीड रोल में बिग्ग बॉस 15 के चहेते कंटेस्टेंट सिम्बा नागपाल है। साथ ही बिग्ग बॉस 5 में नजर आ चुकी महक चहल भी इस शो में तेजस्वी प्रकाश की बहन का किरदार निभा रही।

तेजस्वी प्रकाश के किए गए टीवी शो या धारावाहिक की सूची (List of Tv Shows or Serials done by Tejasswi Prakash)

  • ’26 12′ (2012)
  •  संस्कार – धरोहर अपनों की (2013-2014)
  •  स्वरागिनी (2015)
  • पहरेदार पिया की (2017)
  •  रिश्ता लिखेंगे हम नया (2017)
  • कर्ण संगिनी (2018-2019)
  •  फीयर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी 10 (2020)
  •  बिग बॉस 15 (2021)
  • नागिन 6 (2022-2023)

इसके साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश ने वेब सीरीज भी किया है जिसका नाम है सिलसिला बदलते रिश्तो का।

तेजस्वी प्रकाश की फ़िल्म (Tejasswi Prakash First movie)

जल्द ही तेजस्वी प्रकाश बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली है। उनकी पहली मराठी फ़िल्म मन कस्तुरी रे 4 नवंबर को रिलीस होगी। 17 अक्टूबर को, राजश्री मराठी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल ने मन कस्तूरी रे का ट्रेलर पब्लिस किया।

TRAILER of Tejasswi Prakash’s Mann Kasturi Re!

Release date – 4 November 2022

Sanket Mane

Sumit GiriSanket Mane

Stars –  Abhinay Berde, Tejasswi Prakash, Vinamra Babhal

तेजस्वी प्रकाश की कमाई (Tejasswi Prakash Income)

तेजस्वी भारतीय टेलीविजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री में से एक हैं क्योंकि इन्होंने एक मिलियन डॉलर का चौका देने वाला शुद्ध मूल्य अर्जित कर लिया है। यह प्रति एपिसोड 25 से 30 लाख रुपए के आसपास लेती हैं। तेजस्वी के पास लाल हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी एस्टिलो जैसी शानदार कारें भी हैं और हाल ही में उन्होंने ऑडी Q7 भी खरीद ली है।

तेजस्वी प्रकाश का बॉयफ्रेंड और अफेयर (Tejasswi Prakash Boyfriend and Affair)

Tejasswi Prakash Boyfriend and Affair

तेजस्वी प्रकाश का अफेयर करण कुंद्रा से है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ही अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू हुई थी।

तेजस्वी प्रकाश के गाने (Tejasswi Prakash Songs) 

  • Rula Deti Hai
  • Kyun Na Aaye
  • Mera Pehla Pyaar
  • Sunn Zara
  • Ae Mere Dil
  • FAKIRA – Qismat
  • KULWINDER BILLA
  • Door Hova Gey
  • Aidan Na Nach

तेजस्वी प्रकाश को मिले अवार्ड और नॉमिनेशन (Award and nomination to Tejasswi Prakash)

  • Indian Telly Awards – Best Actress In Negative Role – (Swaragini) – 2015
  • Gold Awards – Best Actor Female – (Karn Sangini ) – 2018
  • Gold Awards – Best Actor Female – (Silsila Badalte Rishton Ka ) – 2019

तेजस्वी प्रकाश की पसंदीदा चीजें (Tejasswi Prakash favorite things)

  •  पसंदीदा अभिनेता ( Favourite Actor ) – आदित्य राय कपूर और इरफान खान
  •  पसंदीदा अभिनेत्री ( Favourite Actress ) – दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत
  •  पसंदीदा खाना ( Favourite Food ) – चिकन ,पानी – पुरी और पाव -भाजी
  •  पसंदीदा रंग ( Favourite Colour ) – लाल

ये भी पढ़े:

तेजस्वी प्रकाश के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts about Tejasswi Prakash)

  • यह एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं अर्थात तेजस्वी प्रकाश हिंदू धर्म की है।
  • जैसा कि आपने जाना कि तेजस्वी के पिता एक संगीतकार हैं इसलिए उन्होंने तेजस्वी को भी गाना गाना सिखाया और उसके साथ ही साथ सितार और अन्य संगीत वाद्य यंत्र बजाना भी सिखाए।
  • वह अपने फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहती हैं फिर भी वह खाने की भी शौकीन है।
  • वह तैरना भी जानती हैं और बॉस्केटबॉल भी खेलती हैं।
  • तेजस्वी के माता-पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उपहार के रूप में उनको मारुति सुजुकी एस्टिलो दिया है जिसे वह आज भी चलाती हैं।
  • तेजस्वी को स्मोकिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है।

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको आज का हमारा यह तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय वाला ब्लॉग पसंद आया होगा और आपको तेजस्वी जी के बारे में अर्थात उनके जीवन के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

अगर आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर जरूर करें ताकि लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
इस ब्लॉग से संबंधित अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है तो आप इसे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top