Mahek Chahal Biography in Hindi

महक चहल का जीवन परिचय : Mahek Chahal Biography in Hindi

आज हम इस पोस्ट में महक चहल से जुडी सभी जानकारी आपको देंगे जैसे उनकी पढ़ाई, परिवार,बॉयफ्रेंड, अफेयर , करियर, सीरियल, फिल्में, कमाई और उनसे जुडी कुछ रोचक तथ्य

Mahek Chahal Biography in Hindi

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको महक चहल के जीवन से जुड़ी सभी जानकारियां इस पोस्ट के माध्यम से देंगे। हमारे आज के इस पोस्ट में आप महक चहल की बायोग्राफी (Biography of Mahek Chahal) के बारे में जानेंगे और उनसे जुड़े अन्य रोचक तथ्य के बारे में भी आपको जानकारी प्राप्त होगी।

आज के अपने इस पोस्ट में हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जानेंगे जो कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उसके साथ ही साथ कई धारावाहिकों में भी इन्होंने अपने जलवे बिखेरे हैं। तो आइए आज के अपने इस पोस्ट में हम महक चहल के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करते हैं।

महक चहल की जीवनी (Mahek Chahal’s Biography)

Mahek Chahal Biography in Hindi

महक चहल एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। ये एक भारतीय नॉर्वेआई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अब तक कई भाषाओं की फिल्मों में कार्य किया है, जैसे – हिंदी, बंगाली ,पंजाबी ,नॉर्वेआई, तेलुगू ,इत्यादि।

इसके अलावा ये कई धारावाहिकों में भी कार्य कर चुकी हैं। आपको बताते चलें की महक अभी फिलहाल नागिन 6 में नजर आ रही हैं इससे पहले वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ चुकी है, जिसके कारण लोगों के बीच इनकी काफी पहचान बन चुकी है और ये काफी लोकप्रिय भी हो चुकि हैं।

महक चहल का जन्म और शिक्षा (Birth and Education of Mahak Chahal)

महक चहल का पूरा नाम रास्प्रीत कौर चहल है और इनका पूरा नाम शायद ही कोई जानता हो क्योंकि लोग इन्हें महक के ही नाम से ज्यादा जानते हैं। इनका जन्म 1 फरवरी 1979 को आल्सो नॉर्वे में हुआ था।

यह अभी साल 2022 में 43 साल की हैं। महक चहल का जन्म मध्यम वर्ग के सिख परिवार में हुआ था और इनके माता-पिता पंजाबी है। इनका एक भाई है जिसका नाम विक्रमजीत चहल है, इसके अलावा इनकी एक बहन भी है जिसका नाम मेल्विना कौर चहल है।

इनके माता-पिता का नाम अभी कहीं भी अंकित नहीं है अर्थात इनके माता-पिता का नाम अभी किसी को भी पता नहीं चल पाया है।

इन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है और इसके अलावा इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है ,जैसे कि सोनी टीवी का सबसे फेमस टीवी सीरियल सीआईडी में भी इन्होंने अपना किरदार निभाया है और बखूबी लोकप्रिय भी हुई हैं।

इनके स्कूल की पढ़ाई मॉडर्न हाई स्कूल पुणे से पूरी हुई है। इसके अलावा इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई भी पुणे से ही पूरी की है। इनको शुरू से ही अभिनय का शौक था इसलिए इन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी अभिनय से ही की और आज एक लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई हैं।

महक चहल का बॉयफ्रेंड और अफेयर (Mahak Chahal Boyfriend and Affair)

महक चहल एक सिख परिवार में पली-बढ़ी है और उनके माता-पिता पंजाबी। कुछ समय पहले महक चहल का अफेयर इनके बचपन के दोस्त दानिश खान के साथ था जो एक कंप्यूटर इंजीनियर थे।

दानिश खान ने महक को बिग बॉस सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले के सेट पर प्रपोज किया था और महक ने दानिश का प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया था। लेकिन तकरीबन 2 साल के बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया और यह अलग-अलग रहने लगे।

साल 2017 में महक में अपने पुराने दोस्त अश्मित पटेल के साथ सगाई कर ली। इसके बाद से इनके अफेयर के बारे में या इनके रिश्ते के बारे में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

महक चहल का करियर (Mahak Chahal’s Career)

महक चहल ने अपनी पढ़ाई नॉर्वे से पूरी की और उसके बाद वह भारत चलि आई अपने करियर की शुरुआत के लिए और उन्होंने सबसे पहले एक तेलुगू पिक्चर में काम किया जिसका नाम निथो था, इस फिल्म मेंअभिनय करके महक ने अपने करियर की शुरुआत की।

जिसमें इनका नाम शालिनी था। लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस से बाहर हो गयी उसके बाद महक में शॉर्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया, जैसे- जिंदे (Jindey) – 2000, दिल ते मार गई (Dil Te Maar Gayi – 2001 , चक दे बाॅली (Chakde Bolly) – 2001 और ओ वेखो (O Vekho) -2002.

इन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों की डबिंग भी की है। इन्होंने 2003 में आई एक कॉमेडी फिल्म नई पड़ोसन में पूजा लिंगर का डबिंग किया है। महक जी इन सबके अलावा मॉडलिंग का भी शौक रखती थी और कुछ समय के लिए उन्होंने फैशन मॉडल के तौर पर रैंप पर मॉडलिंग भी की है।

महक चहल ने साल 2011 में आए टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 5 में भी भाग लिया था और वह पहली runner-up बनी। इसके बाद इन्होंने नॉर्वे के भी रियलिटी शो में भाग लिया जिसका नाम था Fristet , इन्होंने 2011 की कॉमेडी रियलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमाई और कहानी कॉमेडी सर्कस की में भागीदार बनी।

इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक रियलिटी शो में काम करना शुरू कर दिया। साल 2015 की रियलिटी शो Bigg Boss, Halla Bol, Killer Karaoke Atka Toh Latkah, Power Couple में महक ने अपने बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल के साथ काम किया था। 2016 में ये कॉमेडी नाइट्स बचाओ में भी भागीदार बनी थी।

महक चहल की फिल्मों के नाम (Mahek Chahal Movies names)

  • नई पड़ोसन (2003)
  • चमेली फिल्म के गाने में (2004)
  • अंजान (2005)
  • दिल अपना पंजाबी (2006)
  •  छोड़ो ना यार फिल्म के गाने में (2007)
  •  नीथों (2002)
  •  जय वीरू फिल्म के गाने में (2009)
  • वांटेड (2009)
  •  मैं और मिसेज खन्ना (2009)
  • मरेगा साल (2009)
  • मुंबई कटिंग (2010)
  • केडी फिल्म के गाने में (2010)
  • यमला पगला दीवाना (2011)
  •  विक्रम सिंघा फिल्म के गाने में (2012)
  •  जेट्ट एयरवेज फिल्म के गाने में (2013)

महक चहल के धारावाहिक के नाम (Mahak Chahal Serial names)

Mahek Chahal Biography in Hindi

  •  सीआईडी (वांटेड के प्रचार के लिए) – (2009)
  • बिग बॉस सीजन 5 -(2011)
  •  फ्रीस्टेट -(2011)
  •  कहानी कॉमेडी सर्कस की -(2012)
  •  बिग बॉस सीजन 7 -(2014)
  • नागिन 6 (2022- continued)

महक चहल के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about Mahak Chahal)

■ महक चहल के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और एंथनी हॉकिंस है।

■ इनकी पसंदीदा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हैं।

■ महक जी अधिकतर जीन पौल गाउल्टियर (Jean Paul Gaultier) के ब्रांड का परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं जो इनका बेहद पसंदीदा भी है।

■ महक जी को क्लासिकल डांस बेहद पसंद है और उन्हें क्लासिकल डांस आता भी है।

■ यह अल्कोहल भी पीती हैं।

■ इनको प्राकृतिक सौंदर्य बहुत पसंद है और यह प्राकृतिक प्रेमी भी हैं।

ये भी पढ़े:

दोस्तों आज हमने महक चहल के जीवन परिचय के बारे में आपको सभी जानकारियां दी फिर भी इसमें से अगर कोई भी जानकारी हमसे छूट गई हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमे बता सकते हैं।

हम आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपने पोस्ट में mention करेंगे। हमें आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, आप इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

धन्यवाद 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top