Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

मनाली में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगह

हैल्लो कैसे हो आप हम सब को घूमना बहुत पसंद होता है, लेकिन जहाँ हम जा रहे है हमें उस जगह की जानकारी नही होती कि हम वहाँ पर जाकर कहा कहा घूमेंगे।

तो आज हम इसी टॉपिक पे बात करेंगे हम बात करेंगे मनाली में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगह के बारे में जहाँ आप हॉलीडेज या हनीमून मनाने जा सकते है। खास तौर पे गर्मियों की छुट्टी में ठंडी जगह पर जहाँ मौसम ठंडा व खूबसूरत हो वहाँ घूमने का मजा ही कुछ और होता है।

तो आइए जानते है पहले की मनाली कहा स्थित है और मनाली में घूमने के लिए 10 बेहद खूबसूरत जगह कौन कौन से है।

मनाली कहा स्थित है (Where is Manali located)

मनाली इंडिया के उत्तर हिमाचल प्रदेश राज्य की पहाड़ियों से घिरा एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है।

ये शहर देश भर में पर्यटन और हनीमून स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। मनाली की बर्फ, खूबसूरत नदियाँ लोगो को अपनी तरफ खींचता है। मनाली में माल रोड और इसका बाजार शहर का सेंटर पॉइंट है, आप यहां पर जमकर शॉपिंग का मजा उठा सकते है। साथ ही इस रोड पे कई स्थानीय भोजन (Food) भी मिलते है जिनका आप लुफ्त उठा सकते है।

अगर आपको मनाली की पारंपरिक पत्थर की इमारतों को देखना है तो आप ओल्ड मनाली घूमने जा सकते है वहां आपको पुरानी इमारतें, सेब के बाग, और कई हिन्दू मनु मंदिर देखने को मिलेंगे।

1980 के शेष दशक में कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद के बाद मनाली के पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिला, जो गाँव कभी सुनसान रहा करता था वो अब भीड़-भाड़ वाले शहर में परिवर्तित हो गया है।

मनाली और उसके आस-पास के क्षेत्र भारतीय संस्कृति और विरासत के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है क्योंकि इसे सात ऋषियों का घर बताया जाता है।

मनाली में घूमने के लिए 10 बेहद खूबसूरत जगह (Top 10 Best Places to Visit in Manali)

1.ओल्ड मनाली

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

ओल्ड मनाली वर्तमान मनाली से 3 km दूर है, पर्यटकों के बीच ये स्थल मंदिर, सेब के बाघ और कई पारंपरिक पुरानी इमारतों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा आपको यहां कई बेहतरीन कैफ़े और रेस्टोरेंट भी देखने को मिलेंगे।

2.हिडिम्बा देवी टेंपल

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

ये मंदिर माल रोड से 2 km दूर है, इस मंदिर की रचना साल 1553 में कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने करवाई थी। ये मंदिर एक ही पत्थर में गुफानुमा आकर में बना हुआ है।

लकड़ी और पत्थरों से बना ये मंदिर महाभारत के पांडव के पुत्र भीम की पत्नी हिडिम्बा देवी को समर्पित है। ये मंदिर चारों तरफ से सिद्वार के जंगलों से घिरा हुआ है। हर साल 14 मई को इस मंदिर में देवी का जन्मदिन मनाया जाता है।

3.रोहतांग पास 

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

बर्फ से ढका ये दर्रा लेह राजमार्ग पर स्थित है और ये दर्रा हर साल केवल जून से अक्टूबर महीने में ही खुला रहता है। रोहतांग पास मनाली से 50 km दूर है। 

आप यहां बर्फ से खेल सकते है, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते है। यही नही यहां से नदी, पहाड़ो और ग्लेशियर का बहुत खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। ये पास दुनिया की सबसे ऊंचे स्थानों पर चलने वाली सड़क है।

4.सोलांग वैली

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

सोलांग वैली मनाली की प्रसिद्ध वैली है और इस वैली को स्नो पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। सोलांग वैली मनाली से लगभग 13 km दूर है।

आप यहां पे माउंटेन बाइकिंग, हॉर्स राइडिंग, और पैराग्लाइडिंग का मजा उठा सकते है। सर्दियों के मौसम में जनवरी से मार्च के बीच मे आप यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का भी मजा उठा सकते है।

5.ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के नेशनल गार्डन (राष्ट्रीय उद्यानों) में से एक है, जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फैला हुआ है। 

इस नेशनल पार्क को विशेष रूप से लुप्त काय पक्षी की सुरक्षा के लिए जाना जाता है और इसमे आपको बहुत सारे सुंदर विलुप्त जंगली जीव-जंतु भी देखने को मिल जाएंगे।

6.मणिकरण गुरुद्वारा

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

मणिकरण गुरुद्वारा मनाली के बस स्टैंड से 24 km दूर है। ये गुरुद्वारा मनाली में स्थित सिखों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा और तीर्थ स्थल है। इस गुरुद्वारे का संबंध सिख के पहले गुरु, गुरु नानक जी से संबंधित है।

साथ ही इस गुरुद्वारे के बाहर एक शिव मंदिर मौजूद है जो द्वापर युग का माना जाता है, और ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती और शिव जी ने यह 11000 साल तक तपस्या की थी। इस मंदिर के बगल में ही एक गर्म पानी का झरना भी है।

7.नग्गर कैसल

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah


नग्गर कैसल मनाली से 21 km दूर है, ये एक लकड़ी और पत्थर से बना हुआ यूरोपीय और हिमालयी आर्किटेक्चर का एक कॉम्बिनेशन है।

इसका निर्माण 1460 में कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह ने करवाया था, पहले ये राजा का घर हुआ करता था लेकिन अब ये एक होटल है। ये कैसल व्यास नदी के तट पर स्थित है।

8.जोगनी वाटर फॉल

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

ये एक नेचुरल वाटर फॉल है जहां पर पानी 160 फ़ीट की ऊँचाई से गिरता है। देखने मे ये नजर बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस स्थल को काबकी देवी जोगिनी का पवित्र स्थल भी माना जाता है।

9.मनु टेम्पल

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

मनु टेंपल मॉल रोड से 1 km दूर है। व्यास नदी के तट पर स्थित ये टेंपल पुरानी मनाली में है। इस मंदिर में मनु के धरती पर पड़े पहले कदम की छाप है। 

हम आपको बता दे कि पौराणिक कथाओ के अनुसार मनु सबसे पहले मनुष्य थे जिन्हें स्वयं ब्रह्मा जी ने बनाया था, इस क्षेत्र में उनका सात जन्म और उनकी सात मृत्यु हुई थी, और साथ ही में पौराणिक कथाओं के अनुसार सप्तर्षियों ने भी यहीं पर ध्यान लगाया था।

10.नेहरू कुंड

Manali me ghumne ki 10 khubsurat jagah

नेहरु कुंड का नाम भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम से पड़ा। ऐसा सुना गया है कि इस कुंड का पानी नेहरू जी के लिए दिल्‍ली तक ले जाया जाता था क्योंकि उन्हें इस कुंड का पानी बेहद पसंद था। 

जब जवाहरलाल नेहरु मनाली दौरे पर आये थे तो वो इस कुंड का पानी पीकर मंत्रमुग्ध हो गए थे। नेहरु कुंड यहाँ पर बहने वाले ठंडे पानी और पहाड़ों, घाटियों के सुहाने दृश्यों के लिए जाना जाता है।

तो ये है मनाली में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगह आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट करे और ऐसे ही अच्छे पोस्ट के लिए हमे फॉलो करें।

आगे पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top