Simba Nagpal Biography in Hindi

सिंबा नागपाल का जीवन परिचय: Simba Nagpal Biography in Hindi

Simba Nagpal Biography in Hindi

आज का हमारा यह पोस्ट आपके लिए बहुत खास है क्योंकि आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको बिग बॉस और नागिन 6 फेम सिंबा नागपाल के बारे में सब कुछ बताएंगे अर्थात सिंबा नागपाल का जीवन परिचय, जीवनी, उनकी पढ़ाई, परिवार,गर्लफ्रैंड, वाइफ, अफेयर, करियर, सीरियल, ऐज, कमाई, बिग बॉस सीजन 15, Naagin 6 और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

सिंबा नागपाल बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता और एक मॉडल भी हैं, इसके अलावा सिंबा अनेक टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दिए हैं। आप मे से बहुत सारे लोग इनके फैन होंगे और वह सब अपने फेमस एक्टर के बारे में सब कुछ जानना चाहेंगे तो इसलिए हम आपके लिए यह खास पोस्ट लाए हैं।

जिसमें सिंबा नागपाल के जीवन से जुड़ी सभी बातों के बारे में आपको सही जानकारी देंगे। तो आइए जानते हैं सिंबा नागपाल का जीवन परिचय (Simba Nagpal Biography in Hindi).

सिंबा नागपाल का जन्म (Birth of Simba Nagpal)

सिंबा नागपाल एक भारतीय अभिनेता हैं जिनका जन्म 25 सितंबर 1996 को नई दिल्ली में हुआ था। सिंबा का उम्र 25 साल (2021 में) हैं।

बहुत छोटी उम्र में ही सिंबा ने अपने पिता को खो दिया था, जो जाने-माने मुक्केबाज थे तब इनका पालन-पोषण इनकी मां ज्योति नागपाल ने किया। इनकी मां ने इनको माता-पिता दोनों का प्यार दिया और उनकी परवरिश में कोई कमी नहीं रहने दी।

सिंबा नागपाल की पढ़ाई (Simba Nagpal Education)

सिंबा नागपाल अपनी पढ़ाई आर्किटेक्चर से करना चाहते थे इसलिए उन्होंने सुशांत स्कूल आफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर में दाखिला लिया और वहीं से अपनी पढ़ाई करने लगे। इसके बाद इन्होंने स्नातक की पढ़ाई अर्थात ग्रेजुएशन की पढ़ाई अंसल विश्वविद्यालय , गुड़गांव से पूरी की।

सिंबा नागपाल का परिवार (Simba Nagpal Family)

Simba Nagpal Biography in Hindi

इनके परिवार से सबसे ज्यादा प्यार इनको इनकी मां से मिला क्योंकि बचपन में ही इनके पिता का स्वर्गवास होने के कारण इनको इनकी मां ने माता और पिता दोनों का प्यार दिया और इनको इस लायक बनाया कि आज यह हम सब के बीच एक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं।

इनका रुझान मॉडलिंग और अभिनय में भी था इसलिए इन्होंने इंडस्ट्री में अपने काम के चलते नई दिल्ली छोड़ दी और मुंबई में आकर बस गए।

सिंबा नागपाल का करियर (Simba Nagpal Career)

सिंबा नागपाल अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू करना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी इसलिए उन्हें कई मॉडलिंग शो में देखा गया है।

इसके अलावा  उन्होंने कई फैशन ब्रांड के लिए रैंप वॉक भी किया है, जिसके द्वारा वह धीरे-धीरे लोकप्रिय होने लगे।

सिंबा को अभिनय करना भी बेहद पसंद था। इसलिए उन्होंने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। जब वह मात्र 22 साल की उम्र के थे तब उन्होंने एक प्रतिभागी के रूप में टीवी के रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला ,सीजन 11 से की थी।

यह एमटीवी चैनल का डेटिंग शो था जिसमें सिंबा को पहली बार काम करने का मौका मिला। इस सीजन के शो को सनी लियोन और रणविजय सिंह ने होस्ट किया था। इस सीजन के शो में सिंबा, पुनीत कुमार ,अंशुला धवन, अनुष्का मित्रा, आरूषी हंडा, चेतन तीत्रे, कबीर भारती, आरूषी दत्ता, मोनाल जगतानी, मायरा और करण मोनाचा के साथ दिखाई दिए।

डेटिंग शो मे मायरा मिश्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था । वह इस शो के विजेता तो नहीं बन पाए थे लेकिन धीरे-धीरे लोगों को पसंद आने लगे थे।

इसके बाद उन्होंने 2018 में ही एक और लोकप्रिय एमटीवी शो के रोडीज रियल हीरोज के लिए अपना ऑडिशन भी दिया था और ऑडिशन में उनका चयन भी हो गया था। इस शो में भी उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कुछ कमी के कारण सिंबा शो के अंतिम दौर से बाहर हो गए।

इन सबके अलावा सिंबा को विज्ञापन में भी काम करने का मौका मिला था। कुछ समय पहले वह मायरा मिश्रा के साथ फासूस के विज्ञापन में नजर आए थे।

इन सब के बाद साल 2020 में सिंबा को मुख्य अभिनेता के रूप में टेलीविजन पर अभिनय करने का मौका मिला। टीवी सीरियल शक्ति – अस्तित्व के एहसास की में सिंबा मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए थे और उनके इस अभिनय को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

इस शो में उन्होंने विराट सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह एक लोकप्रिय टीवी सीरियल था जो 30 मई 2016 से 1 अक्टूबर 2021 तक कलर्स टीवी पर प्रकाशित हुआ था। इसके बाद सिंबा साल 2021 में भारत के सबसे विवादित टीवी शो बिग बॉस सीजन 15 में नजर आए।

सिंबा नागपाल नागिन 6 ( Simba Nagpal Naagin 6)

Simba Nagpal Biography in Hindi

सिंबा नागपाल 2022 में एकता कपूर के फेमस टीवी शो नागिन 6 में लीड रोल में नजर आ रहे है। इनके अपोजिट फीमेल लीड रोल में बिग्ग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश भी नजर आ रही है, साथ ही बिग्ग बॉस 5 में नजर आ चुकी महक चहल भी इस शो में तेजस्वी प्रकाश की बहन का किरदार निभा रही है।

सिंबा नागपाल बिग बॉस सीजन 15 (Simba Nagpal bigg boss season 15)

सभी दर्शकों को बिग बॉस सीजन 15 का बेसब्री से इंतजार था जो 2 अक्टूबर 2021 को पूरा हुआ। इस सीजन को भी अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करते नजर आए थे।

हर साल की तरह इस साल भी सभी दर्शक और फैंस शो में नजर आने वाले सभी कंटेंस्टेंट के नाम और चेहरे जानने के लिए उत्सुक थे। इस शो में सिंबा नागपाल का पहली बार चयन हुआ था जो अनेक प्रतियोगियों में से एक चुने गए थे।

इस शो में सिंबा नागपाल की धमाकेदार एंट्री को देखकर उनके सभी फैंस बहुत ही खुश हुए थे। सबसे अच्छी बात यह है कि सिंबा ने कहा था कि वह अपनी मां के लिए इस शो में प्रवेश कर रहे हैं जो उन्हें बिग बॉस सीजन 15 में देखकर काफी खुश हुई हैं।

इस शो के दौरान सिंबा ने अपने बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई थी जो इस प्रकार हैं……

“मैं एक बहुत ही मिलनसार और प्रेमी लड़का हूं और मैं इस शो में मस्ती भी करने वाला हूं मैं यहां पर अपना दिल्ली पना दिखाऊंगा ताकि सबको पता चले कि दिल्ली के बंदे कैसे होते हैं।
लोगों ने सिर्फ एक्टर सिंबा को देखा है लेकिन अब वह दिल्ली का असली सिंबा देखेंगे और मुझे यकीन है कि मेरे सभी फैंस मुझे बेहद पसंद करेंगे…..।”

सिंबा नागपाल की गर्लफ्रैंड (Simba Nagpal Girlfriend)

सिंबा नागपाल की गर्लफ्रैंड मोनल जगतानी है जिनसे उनकी मुलाकात एक डेटिंग रियलिटी शो रोडीज रियल हीरोज में हुई थी। यह दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं लेकिन अभी तक सिंबा के विवाहित होने की कोई खबर नहीं है।

सिंबा नागपाल की पसंद और नापसंद (Likes and Dislikes of Simba Nagpal)

Simba Nagpal Biography in Hindi

■ सिंबा के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान हैं।

■ उनकी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं।

■ इनका पसंदीदा रंग ब्लैक है।

■ इनको खाने में बर्गर और पिज्जा बेहद पसंद है।

■ इनकी पसंदीदा जगह स्विट्जरलैंड है।

■ इनको शराब पीना बिल्कुल भी ना पसंद है अर्थात यह शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

ये भी पढ़े:

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट सिंबा नागपाल का जीवन परिचय बेहद पसंद आया होगा अगर आपको मेरा यह ब्लॉक पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इसकी सही जानकारी हो सके।

अगर हमारे इस पोस्ट के लिए आपके कुछ सुझाव हैं तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं हम इसे अपने आर्टिकल या पोस्ट में mention जरूर करेंगे।

धन्यवाद…..🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top