Jannat Zubair Rahmani Biography in hindi

जन्नत ज़ुबैर रहमानी का जीवन परिचय – Jannat Zubair Rahmani Biography in hindi

हैल्लो फ्रेंड्स आज हम बात करेंगे सोशल मीडिया पर काफी समय से छाई हुई जन्नत जुबैर( jannat zubair) के बारे में जो बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड है।  हम जानेंगे जन्नत जुबैर का जीवन परिचय ( Jannat Zubair Biography in hindi) के बारे में, उनके के परिवार के बारे में, स्कूल, उनका कैरियर, यूट्यूब चैनल, बॉयफ्रेंड, एल्बम songs, अवार्ड्स, बेस्ट फ्रेंड्स, उनकी फ़िल्म (Movie) और उनकी कुछ अन्य बाते।

जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय ( Jannat Zubair Rahmani Biography in hindi)

जन्नत जुबैर रहमानी जो इस टाइम सोशल मीडिया पर काफी चर्चे में है, उनका जन्म 29 अगस्त 2002 को मुंबई में हुआ था। जन्नत जुबैर मल्टी टैलेंटेड है वो एक एक्ट्रेस, मॉडल, voice आर्टिस्ट और youtuber है। जन्नत को हम टिक टोक स्टार भी कह सकते है। ये टिक टोक स्टार बहुत छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने अपना टी वी डेब्यूट सीरियल “दिल मिल गए” से की तब वो सिर्फ 8 साल की थी, पर उस सीरियल से उन्हें पहचान नही मिली। उसके बाद जन्नत ने कलर्स चैनेल पर आने वाले सीरियल फुलवा और तू आशिकी में पंक्ति शर्मा का किरदार निभाया जिससे उन्हें पहचान नाम और शोहरत मिली।

जन्नत केवल टी वी सेरिअल्स ही नही बल्कि एल्बम सांग बहुत सी फिल्मे और विज्ञापन भी की है, जिनमे से कुछ बहुत बड़े ब्रांड्स है जैसे, डाबर वाटिका नेचुरल शैम्पू, एयरटेल, डाबर आमला हेयर आयल, गोदरेज हेयर कलर, हीरो स्कूटर, हिमालया नीम फेस वॉश, पेप्सोडेंट, सैमसंग रेफ़्रिजरेटर, सनफीस्ट पास्ता, और चुपा चुप टॉफी आदि।

जन्नत सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है और उनके साथ बतौर कलाकार एक बार छोटे पर्दे पर काम भी कर चुकी है। जन्नत katrina कैफ के साथ kay beauty का हिस्सा भी है।

जन्नत जुबैर रहमानी का परिवार (Jannat Zubair Rahmani Family in hindi)

Jannat Zubair Rahmani Biography in hindi

जन्नत बेहद खुशमिजाज , मेहनती और सिंपल लड़की है। वो सबके साथ वैसा ही व्यवहार करती है जैसा अपने परिवार और दोस्तों के साथ करती हैं। जन्नत सबसे ज्यादा प्यार अपने छोटे भाई अयान जुबैर से करती है। जन्नत अपनी फैमिली में सबसे करीब अपने पिता से है, उनका कहना है की वो अपने लाइफ में सबसे ज्यादा inspire अपने मम्मी पापा से है। 

जन्नत के पिता का नाम जुबैर रहमानी और का नाम मम्मी का नाजनीन रहमानी है। जन्नत का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम अयान जुबैर है, जन्नत उसे बहुत प्यार करती है और वो भी एक चाइल्ड आर्टिस्ट है। अयान बतौर बाल कलाकार के रूप में ज़ी tv के serial “तेरी गालियां” में छोटे शांतनु का किरदार निभाया था, इसके अलावा वो वॉर जैसी बड़ी फिल्म में भी काम कर चुके है।

जन्नत जुबैर की पढ़ाई (Jannat Zubair Education in hindi)

जन्नत की स्कूल की पढ़ाई अभी पूरी नही हुई है वो अभी क्लास 11th में है। जन्नत मुम्बई के ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, कांदिवली वेस्ट में पढ़ती है। जन्नत ने 10th क्लास में 92% मार्क्स स्कोर किया था।

जन्नत जुबैर का व्यवसाय (Jannat Zubair Career in hindi)

टिक टोक स्टार जन्नत को बचपन से ही एक्टिंग करना बहुत पसंद था और उनके पिता भी उनके इस सपने को साकार करना चाहते थे। जन्नत ने अपने कैरियर की शुरुआत 8 साल के उम्र में किया, उन्होंने अपना टी वी डेब्यूट show “दिल मिल गए” से की पर उस सिरियल से उन्हें पहचान नही मिली।

दिल मिल गए के बाद उन्होंने और भी सिरियल किये जैसे आपकी अंतरा, अलादीन, चाँद के पार चलो पर ये सेरिअल्स भी उन्हें सक्सेस नही दिला पाई।

इसके बाद टिक टोक स्टार जन्नत ने 2010 में काशी-अब ना रहा तेरा कागज कोरा, 2010 से 2011 में माटी की बन्नो, 2011 से 2012 में फुलवा और हर जीत जैसे सीरियल में काम किया, पर जन्नत को फुलवा सीरियल से काफी सराहना मिली और इस सीरियल के लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले।

इसके बाद जन्नत कुछ और शोज में भी काम की जैसे 2014 में भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, सियासत, 2015 में महाकुम्भ-एक रहस्य और एक कहानी नाम के, जन्नत जुबैर ने 2016 में मेरी आवाज ही मेरी पहचान नाम के सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई।

उसके बाद जन्नत ने 2017 में सीरियल “शनि” में काम किया और 2017 में ही सीरियल तू आशिकी में बतौर लीड रोल पंक्ति शर्मा से वो और भी पॉपुलर हो गयी ,जन्नत 2019 में जी tv पर आ रहे सीरियल ‘आप के आ जाने से’ में Pankti Singh का किरदार भी निभा चुकी है।

जन्नत ने फिल्म्स में भी काम किया है जैसे आगाह- the warning उनका film debut था (2011), लव का द एन्ड (2011), तेज़ रफ्तार (2016), व्हाट विल पीपल से (2017), और 2018 में “हिचकी”

जन्नत जुबैर की पंजाबी फिल्म कुल्चे छोले

जल्द ही जन्नत जुबैर की पंजाबी फिल्म कुल्चे छोले 11 नवंबर 2022 को बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में जन्नत के साथ दिलराज ग्रेवल नजर आएंगे दिलराज ग्रेवल एक पंजाबी सिंगर, लिरिसिस्ट, और म्यूजिक कंपोजर है।

जन्नत जुबैर यूट्यूब चैनल (Jannat Zubair YouTube channel)

जन्नत जुबैर सच मे बहुत मेहनती मल्टी टैलेंटेड और मल्टी टास्किंग गर्ल है, वो एक्टिंग मॉडलिंग के साथ साथ एक youtuber भी है, जन्नत का यूट्यूब पर एक ब्यूटी चैनेल जिसका नाम है ” कम्पलीट स्टाइलिंग विथ जन्नत जुबैरhttps://youtu.be/8VHvFCTi-VQ 

जन्नत जुबैर की कमाई (Jannat Zubair Income)

जन्नत का monthly इनकम लगभग 8 से 10 लाख होगा। वो एक एपिसोड के 50k to 60 k लेती है।

जन्नत जुबैर बॉयफ्रेंड (Jannat Zubair Boyfriend)

जन्नत का कोई boyfriend नही है वो अभी सिंगल है। जन्नत का कहना है की वो अभी अपना पूरा फोकस अपनी पढ़ाई और अपने कैरियर पर देना चाहती है।

हालांकि कई बार उनका नाम उनके दोस्तो के साथ जोड़ा गया था जैसे फैसल शेख, सिद्धार्थ निगम, Faisu पर जन्नत ने इन बातों से साफ इनकार कर दिया और कहा वो बस मेरे अच्छे फ्रेंड्स है।

जन्नत जुबैर एल्बम सांग (Jannat Zubair Album Songs)

जन्नत बहुत सी एल्बम सांग्स भी कर चुकी है, जिनमे से कुछ सांग यूट्यूब पे नंबर वन ट्रेन्डिंग songs थे।

  • कैसे मैं (2018)
  • चाल गज़ब है (2019)
  • ज़िन्दगी दी पौड़ी (2019)
  • तेरे बिन किवे (2019)
  • तेरे बिना (2019)
  • ज़रूरी है क्या इश्क़ में (2019) 
  • डाउनटाउन वाल गेड़ियांन (2019)
  • जट्टी (2019)
  • फेक स्टाइल (2019)
  • इश्क़ फ़र्ज़ी (2019) debut as singer
  • हेलो हाय (2019)
  • फ्रूटी लगदी है (2019)
  • टोकर्स हाउस (2019)
  • मर्दा सारा इंडिया (2020)
  • तावीज़ (2020)
  • रिंगटोन (2020)
  • कैरम की रानी (2021)
  • लेहज़ा (2021)
  • वल्लाह वल्लाह (2022)
  • चाँद नाराज़ है (2022)

Chand Naraz Hai New Song

जन्नत जुबैर अवार्ड्स (Jannat Zubair Awards)

जन्नत ने 2011 में फुलवा में बेहतरीन काम करने के लिए इंडियन टेली अवर्डस इन बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट फीमेल केटेगरी का अवार्ड मिला था और फुलवा के लिए ही 4th बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड इन बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट फीमेल केटेगरी का अवार्ड मिला था।

इसके बाद जन्नत ने 2018 में (तू आशिकी) के लिए गोल्ड अवार्ड फ़ॉर बेस्ट डेब्यूट ऑफ द ईयर फीमेल का आवर्ड जीता था, और फिर 2019 में मुंबई achiever से बेस्ट यंगेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीती।

जन्नत जुबैर बेस्ट फ्रेंड्स (Jannat Zubair Best Friends)

  • अनुष्का सेन
  • अशनूर कौर 
  • फैसल खान
  • शिद्धार्थ निगम
  • अभिषेक निगम
  • भावेश
  • फैसल शेख
  • रीम शेख
  • अवनीत कौर

जन्नत जुबैर की पसंद (Jannat Zubair Favourites/Bio-Data)

Jannat Zubair Rahmani Biography in hindi

Tv serial debut dil mil gaye  (2010)
Movie debut aagaah the warning
Father name Zubair Rahmani
Mother name Nazneen Rahmani 
Brother name Ayaan Zubair
Religion islaam
Instagram followers 44.9 M (2022)
Instagram account Click to visit Instagram profile
Twitter 94.4 k peoples (2022)
Facebook 1.9 M followers
Youtube channel Name complete styling with jannat zubair.
Youtube Subscriber 3.59 M (2022)
Date of birth 29 August 2002 
Age 20 (2022)
Class 12th (2020)
School Oxford public school, kandivali west.
Profession Actress, model, voice artist, youtuber, & singer.
Nick name Jannat, janu
College N/A
Hobbies Dancing, Skating, and Cycling.
Height & weight 5 feet 2 inch & 50 kg
Favourite actor Salman Khan and Shahid Kapoor.
Favourite actress Aishwarya Rai bachchan and Katrina Kaif.
Favorite colour Pink, Black & Red
Favorite food Crispy Chicken & Biryani.
Favourite destination Las Vegas
Favourite cartoon Doraemon, Tom & Jerry.
Favourite show Man vs Wild, wipe out.
Eye colour Dark brown
Hair colour Light brown
Zodiac Sign Virgo
Role model Aishwarya Rai 

ये भी पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top