मुनिबा मजारी का जीवन परिचय (Muniba Mazari Biography in Hindi)

मुनिबा मजारी का जीवन परिचय (Muniba Mazari Biography in Hindi)

मुनिबा मजारी जिसे पाकिस्तान की आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 3 मार्च 1987 में रहीम यार खान, साउथर्न पंजाब में हुआ था। मुनिबा एक मोटिवेशनल स्पीकर, वर्ल्ड फेमस आर्टिस्ट, सिंगर, एक्टिविस्ट, व्हीलचेयर एंकर, और एक व्हीलचेयर मॉडल है।

मुनिबा आज जो कुछ भी दुनिया के सामने है उसके पीछे एक बहुत दर्दनाक स्टोरी है, जो हर इंसान को जीना शिखा दे। 21 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण वो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं।

मुनिबा मजारी व्यक्तिगत जीवन (Muniba Mazari Personal Life)

मुनिबा आर्मी पब्लिक स्कूल में अपनी सुरुआत की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने होमटाउन से ही कॉलेज की पढ़ाई स्टार्ट की। मुनिबा मजारी एक बलोच बैकग्राउण्ड फैमिली से थी जहाँ एक अच्छी बेटी कभी अपने बड़ो को ना नही कह सकती थी।

18 साल की उम्र में अभी उनकी पढ़ाई भी पूरी नही हुई थी जब उनके पिता ने उनकी शादी पाकिस्तान के पूर्व वायु सेना के पायलट, खुर्रम शहजाद से करा दी क्यों कि उनका मानना था कि लड़कियों की शादी जल्दी कर देनी चाइए। मुनिबा इस शादी से बिल्कुल खुश नही थी क्योंकि उन्हें उनकी पढ़ाई पूरी करनी थी।

2008 में एक कार एक्सीडेंट में जब मुनिबा का शरीर पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया तब उनके हसबैंड उनसे अलग हो गए और डाइवोर्स दे दिया।

मुनिबा मजारी एक्सीडेंट (Muniba Mazari Accident)

27 फरवरी 2008 को मुनिबा और उनके पति कार से क्वेटा से रहीम यार खान जा रहे थे, कार चलाते वक्त उनके पति की आँख लग गयी और कार बेकाबू होकर एक खाई में जा गिरी, जब कार खाई में गिरी तब मुनिबा के पति कार से कूद गए लेकिन मुनिबा कार के अंदर ही रह गयी और कार खाई में जा गिरी।

जिसमें उनके शरीर की कई हड्डिया फ्रैक्चर हो गयी, उनकी हाथ की दोनों हड्डियां radius और ulna , हाथ की कलाई, रिब-केज, शोल्डर ब्लेड, कॉलरबोन और रीढ़ की हड्डियां, उनके लंग और लिवर भी बुरी तरह से कट गए थे। इसके अलावा, उसका पूरा निचला शरीर लकवाग्रस्त (Paralyzed) हो गया था। 

कुछ स्थानीय लोग मुनिबा को हॉस्पिटल ले गए और 3 घण्टे के बाद मुनिबा हॉस्पिटल पहुची जहाँ डॉक्टर ने उन्हें 50% फ्रैक्चर बताया और कहा कि इनकी कंडीशन क्रिटिकल है इन्हें किसी और बड़े हॉस्पिटल में ले जाये उसके बाद उन्हें रहीम यार खान के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, और आखिरी में  उन्हें आगा खान हॉस्पिटल, कराची में एडमिट कराया गया।

वो करीब ढाई महीने हॉस्पिटल में रही, इस एक्सीडेंट के बाद वो कभी चल फिर और माँ भी नही बन सकती थी जिसके वजह से उनके हसबैंड ने उनसे डाइवोर्स ले लिया। उन्होंने 2 साल बिस्तर पर काटा और फिर फिजियोथेरेपी शुरू हुई, जिससे उन्हें व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने में काफी हद तक मदद मिली। 

अपनी चोटों के इलाज के बाद, मुनिबा अपनी माँ के साथ रावलपिंडी चली गईं।

मुनिबा मजारी हस्बैंड (Muniba Mazari Husband)

मुनिबा के हस्बैंड का नाम खुर्रम शहजाद है वो पाकिस्तान के पूर्व वायु सेना के पायलट थे। एक्सीडेंट के बाद खुर्रम शहजाद मुनिबा से अलग हो गए और 2015 में दोनों ने डाइवोर्स ले लिया।

कैरियर (Career)

Muniba Mazari Biography in Hindi

मुनिबा एक्सीडेंट के बाद काफी कुछ खो चुकी थी वो टूट चुकी थी वो चल नही सकती थी माँ नही बन सकती थी। वो अपने माँ से हमेशा ये सवाल पूछती थी कि आखिर में ही क्यों तब उनकी माँ जवाब देती थी सायद भगवान ने तम्हारे लिए कुछ अच्छा सोचा है। मुनिबा कहती है आज वो जो कुछ भी है अपने माँ के वजह से है।

मुनिबा ने खुद को इतना मोटिवेट किया की अपने सारे सपने पूरे कर सके, वो वापस से पेंटिंग करना शुरु कर दी और लोगो ने उनकी पेंटिंग की काफी तारीफ भी की। धीरे धीरे उन्हें अपनी पहचान मिलने लगी और वो एक मोटिवेशनल स्पीकर, एंकर और मॉडल भी बन गयी।

वो इंटरनेशनल हैरड्रेसिंग सलोन, टोनी एंड गाई द्वारा चुनी गई एशिया में पहली बार व्हीलचेयर-बाउंड मॉडल बनने के लिए। वो पाकिस्तान के टी वी चैनल पर एंकर का काम भी की। मुनिबा ने गाने भी गाये है। 

मुनिबा ने एक बच्चे को अडॉप्ट किया जिसका naam उन्होंने नाइल रखा, आज वो एक बच्चे की माँ भी है।

अवार्ड्स और सम्मान (Awards & Honors)

  • मुनिबा को पाकिस्तान की आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है।
  • वो संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की नेशनल अम्बेसडर है।
  • वो एशिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल बनी।
  • 2015 में बीबीसी ने उनका नाम अपनी  100 वुमन सीरीज में शामिल किया था।
  • 2016 में वो 30 साल की कम उम्र की दुनिया की 30 शख्सियतों में शामिल हुई।

मुनिबा मजारी कोट्स (Muniba Mazari Quotes)

  • Celebrate Your Life, Live It. Don’t Die Before Your Death, We All Die.
  • When You Accept Yourself The Way You Are, The World Recognizes You.
  • They Call Me Disabled I Called Myself Differently Able.
  • I Could Not Find A Hero In My Life, So I Became One.

Muniba Mazari Life Story

बायो डेटा (Bio-Data)

Muniba Mazari Biography in Hindi

Name:- Muniba Mazari
Father name- N/A
Mother name- N/A
Brother:- 2 brothers
School name- Army public school.
College name- N/A
Nationality:- Pakistani
Religion:- Islam
Instagram Followers- 2 M (2022) Click to visit on Instagram profile
Date of birth- 3 March 1987
Birth place- Balochistan, Pakistan
Hometown- Balochistan, Pakistan
Age- 35 years (2022)
Husband name- Khurram Shahzad
Accident date:- 27 February 2008
Marital Status- Divorced (2015)
Child- Neal (Adopted)
Profession- Tv Anchor, Model, Motivational Speaker, Singer, Artist, Activist.
Hobbies- Painting, helping needies.
Height- 5.3 inches
Hair color- Black
Eye color- Brown
Zodiac Sign- Pisces
Debut:- TV: as an anchor with PTV (2012)
Her art brand name:- Muniba’s Canvas.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top